एशिया कप 2025 में मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। पाकिस्तान की इस जीत ने टूर्नामेंट की स्थिति को और रोचक बना दिया है, क्योंकि लगातार दो हार के बावजूद भी श्रीलंका की टीम फाइनल की रेस में जिंदा है जिसका मतलब ये है कि अब भी चारों टीमें फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।

Advertisement

पाकिस्तान ने दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं और उनका नेट रन रेट (NRR) +0.226 है। दूसरी ओर, गत विजेता श्रीलंका ने अब तक दोनों मुकाबले हारे हैं और उसका NRR -0.590 हो गया है। ये हार श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अब उसे फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आखिरी मैच में जीत के अलावा दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

Advertisement

भारत, जिसने सुपर-4 में अपना पहला मैच शानदार अंदाज में जीता था, वो +0.689 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और फाइनल में पहुंचने का सबसे मजबूत दावेदार है। वहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब लगभग ‘नॉकआउट’ की तरह बन गया है, क्योंकि दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा अवसर है। आइए आपको चारों टीमों के फाइनल में पहुंचने के समीकरण के बारे में बताते हैं।

श्रीलंका के पास क्या विकल्प हैं?

श्रीलंका को भारत के खिलाफ अपना आखिरी सुपर 4 मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और साथ ही ये भी उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के बीच परिणाम उनके पक्ष में रहें। अगर भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के समान अंक होते हैं, तो नेट रन रेट तय करेगा कि कौन फाइनल में जाएगा।

भारत के लिए समीकरण

Advertisement

भारत को फाइनल में जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। एक और जीत भारत को सीधे फाइनल में पहुंचा देगी।

पाकिस्तान की संभावनाएं

अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है और भारत श्रीलंका को हराता है, तो पाकिस्तान फाइनल में पहुंच सकता है। अगर श्रीलंका भारत को हरा देता है, तब तीन टीमें 4-4 अंकों पर होंगी और नेट रन रेट निर्णायक होगा।

Advertisement

बांग्लादेश की राह

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने दोनों शेष मैच जीतने होंगे। यदि वो भारत और पाकिस्तान को हराते हैं, तो उनकी फाइनल में सीधी एंट्री हो सकती है, बशर्ते श्रीलंका भारत को हराए। इस तरह फाइनल में स्थान बनाने की दौड़ अब पूरी तरह खुल चुकी है और आगामी मुकाबले बेहद दिलचस्प रहने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार