26 अगस्त, ग्रेटर नोएडा (CRICKETNMORE)। गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेले गए दिलीप ट्रॉफी 2016 के पहले मुकाबले में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन टीम को 219 रन से हरा दिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब गुलाबी गेंद से पहला डे-नाइट फर्स्ट क्लास मैच खेला गया। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया रेड ने सुरेश रैना की कप्तानी वाली इंडिया ग्रीन टीम को दूसरी पारी में कुल 277 रन पर ढेर कर दिया। OMG: भारत के इस खिलाड़ी ने रचा ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Advertisement

इंडिया रेड की जीत के हीरो अभिनव मुकुंद रहे जिन्होंने पहली पारी में 77 औऱ दूसरी पारी मे शानदार शतक लगाते हुए 169 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।  BREAKING: पाकिस्तान प्रशंसकों ने बनाया कोहली का घटिया मजाक

Advertisement

इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को जीत के लिए 497 रन का विशालकाय लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में इंडिया रेड की टीम बुरी तरह से फेल हो गई। कप्तान सुरेश रैना ने 90 रन और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 72 रन की साहसिक पारी खेली। इन दोनो के अलावा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। टीम के 5 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

इंडिया रेड के लिए चाइनमैन कुलदीव यादव ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उनके अलावा अनुरीत सिंह, नाथू सिंह, अक्षय वाखरे और इश्वर पांडे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले अभिनव मुकुंद (169 रन) और सुदीप चटर्जी (114 रन) की बदौलत पहली पारी में 486 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

विस्तृत स्कोर

पहला दिन – इंडिया रेड पहली पारी में 161/10 ,ओवर 48.2 ( अभिनव मुकुंद 77 रन, संदीप शर्मा 4/62, प्रज्ञान ओझा 3/19), इंडिया ग्रीन पहली पारी 116/7 ओवर 35 (सुरेश रैना 35 रन, कुलदीप यादव 3/26, नाथू सिंह 3/32) ब्रेकिंग न्यूज: फाइटर युवराज सिंह की वापसी होगी इंटरनेशनल क्रिकेट में क्योंकि..

Advertisement

दूसरा दिन: इंडिया ग्रीन की पहली पारी 151/10 ओवर 45.4, ( सौरभ तिवारी 50रन, नाथू सिंह 6/53), इंडिया रेड 344/3 ओवर 78 (अभिनव मुकुंद 162* रन, सुदीप चटर्जी114 रन, गुरकीरत मान 28 रन, अंकित राजपूत 1/63)

तीसरा दिन: इंडिया रेड की दूसरी पारी 486/10, ओवर 116.5 ( अभिनव मुकुंद 169 रन, गुरूकीरत मान 82 रन, श्रेयस गोपाल 5/123), इंडिया ग्रीन की दूसरी पारी 217/7 ओवर 46 रॉबिन उथप्पा 72 रन, सुरेश रैना 42*, कुलदीप यादव 5/55)

चौथा दिन: इंडिया ग्रीन की दूसरी पारी 277/10, ओवर 56.2 ओवर ( सुरेश रैना 90 रन, कुलदीप यादव 6/88)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार