India vs England 3rd T20I Stats Preview: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का पहला मुकाहला बारिश के काऱण बेनतीजा रहा था औऱ दूसरे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
सीरीज में बने रहने के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। आइए जानते हैं इस मुकाबले में क्या रिकॉर्ड बन सकते हैं।
इतिहास रच सकते हैं बटलर
जोस बटलर ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 175 छक्के जड़े हैं। अगर इस मुकाबले में वह पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान के नाम इस फॉर्मेट में 179 छक्के दर्ज हैं।
इसके अलावा अगर 69 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो बतौर इंग्लैंड क्रिकेट सबसे ज्यादा टी-20 रन के मामले एलेक्स हेल्स में टॉप पर पहुंच जाएंगे। बटलर के 483 पारियों में 14381 रन बनाए हैं, वहीं हेल्स के नाम 523 पारियों में 14449 रन दर्ज हैं।
धोनी-रैना को पछाड़ने का मौका
अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 49 पारियों मे 1589 रन बना चुके हैं। अगर वह ट्रैंट ब्रिज में 29 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे।
पूर्व बल्लेबाज धोनी के नाम 85 पारियों में 1617 रन और रैना के नाम 66 पारियों में 1605 रन दर्ज हैं।
गॉफ को पछाड़ने की दहलीज पर रशीद
आदिल रशीद ने टी-20 इंटरनेशनल में140 पारियों में 164 विकेट लिए हैं। दो विकेट हासिल करते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईश सोढ़ी (165 विकेट) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।
इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट के मामले में डैरेन गॉफ के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों के नाम इंटरनेशनल विकेट में 466 विकेट दर्ज हैं, एक विकेट हासिल करते ही रशीद आगे निकल जाएंगे।
ईशान किशन ने अभी तक 248 टी-20 मैच की 239 पारियों में 6983 रन बनाए हैं। 13 रन बनाते ही वह टी-20 में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे और 13 भारतीय खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिसमें विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखऱ धवन, सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन,केएल राहुल, सुरेश रैना,अंजिक्य रहाणे,एमएस धोनी,दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा,मनीष पांडे औऱ श्रेयस अय्यर का नाम शुमार है।