भारत और न्यूजीलैंड द्वारा यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान भारत ने पहले दिन चाय ब्रेक तक 37 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने मिलकर भारत को शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।  

Advertisement

ब्रेक तक न्यूजीलैंड के आक्रामक गेंदबाज एजाज पटेल ने 15 ओवर में 30 रन देकर भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। जिसमें शुभमन गिल 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद में रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, चतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर आउट हुए और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी एजाज पटेल की गेंद में 0 रन बनाकर एलबीडब्लयू आउट हो गए।

Advertisement

वहीं, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर 121 गेंदों में दो छक्के और छह चौके की मदद से 52 रन पर हैं और श्रयस अय्यर सात बनाकर मैदान में जमे हुए है।

संक्षिप्त स्कोर : भारत 111/3 (शुभनम गिल 44(आउट), मयंक अग्रवाल 52, श्रेयस अय्यर 7 ; एजाज पटेल 3/30 )

प्लेइंग इलेवन की टीम :

भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विल सोमरविले, एजाज पटेल।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार