India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया जीत के दहलीज पर खड़ी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 276 रन बनाकर पारी घोषित की जिसके चलते न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 540 रनो की दरकार है।

Advertisement

टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है ऐसे में विराट कोहली का फनी अंदाज मैदान पर देखने को मिल रहा है। मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था। अक्षर पटेल और जयंत यादव बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम इंडिया किसी भी वक्त पारी घोषित करने के मोड पर थी। कैमरा गया ड्रेसिंग रूम में मौजूद विराट कोहली की ओर। यहां विराट को मस्ती सूझी।

Advertisement

विराट कोहली ने हाथों से मैदान पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों की ओर इशारा किया। ऐसा लगा विराट कोहली पारी घोषित करने के लिए हाथ हिला रहे हैं। लेकिन जैसे ही बल्लेबाजों ने उनकी ओर देखा वैसे ही विराट ने पारी घोषित करने की बजाए ताली बजाते हुए दोनों बल्लेबाजों को सराहा। विराट कोहली को मस्ती करता देखकर राहुल द्रविड़ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 540 रन बनाने हैं। मालूम हो कि इस मैच की हाइलाइट रहे कीवी गेंदबाज एजाज पटेल जिन्होंने इतिहास रचते हुए पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार