2 फरवरी। वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच सीरीज का खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम 3 वनडे मैच जीतकर सीरीज पहले से ही जीत पाने में सफल रही है तो वहीं दूसरी ओर कीवी टीम ने चौथे वनडे मैच में जीतकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है।

Advertisement

आखिरी वनडे मैच में कीवी टीम और भारतीय टीम जबरदस्त परफॉर्मेंस कर सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि पांचवें वनडे मैच से पहले कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। मार्टिन गप्टिल के चोटिल होने की खबर आई है। ऐसे में पांचवें वनडे में कॉलिन मुनरो को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा भारतीय टीम में धोनी की वापसी हो सकती है। रिपोट्स की मानें तो दिनेश कार्तिक को बेंच पर बैठाया जा सकता है। वहीं मोहम्मद शमी की भी वापसी हो सकती है।

लाइव मैच का प्रसारण 

मैच रविवार को सुबर साढ़े सात बजे से शुरू होगा तो वहीं मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर पर होगा इसके साथ - साथ मैच को आप ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार