India vs West Indies 2nd ODI Stats Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
रोहित के 12000 रन
रोहित शर्मा ने अभी तक खेले गए 289 वनडे मैच की 281 पारियों में 11927 रन बनाए हैं। अगर वह 73 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 12000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
उनके पास सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका भी होगा। तेंदुलकर 300 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।
कुलदीप 200 विकेट
स्पिनर कुलदीप यादव ने अभी तक 122 वनडे मैच की 119 पारियों में 198 विकेट लिए हैं। 2 विकेट हासिल करते ही वह वनडे में 200 विकेट लेने वाले भारत के नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे। बतौर स्पिनर उनसे पहले अनिल कुंबले,हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ही ऐसा कर पाए थे।
3000 रन और 200 से ज्यादा विकेट
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपने वनडे करियर में 211 मैच की 142 पारियों में 2905 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 203 पारियों में 232 विकेट दर्ज हैं। अगर वह बल्लेबाजी में 95 रन बनाते हैं तो पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद वनडे में 3000 या उससे ज्यादा रन औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।
केएल राहुल के 10000 रन
केएल राहुल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए 241 मैच की 280 पारियों में 9965 रन बनाए हैं। 35 रन बनाते ही राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
गार्नर-होल्डिंग का रिकॉर्ड खतरे में
Also Read: LIVE Cricket Score
अल्जारी जोसेफ ने अभी तक खेले गए 89 वनडे मैच की 86 पारियों में 142 विकेट लिए हैं। 5 विकेट हासिल करते ही वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जोएल गार्न (146 विकेट) और माइकल होल्डिंग (142 विकेट) को पछाड़कर आठवें नंबर पर आ जाएंगे।