India vs Zimbabwe Live Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला शनिवार 6 जुलाई, 2024 को हरारे में होगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, इस सीरीज का कोई भी मुकाबला इंडियन फैंस फ्री में नहीं देख पाएंगे।

Advertisement

इस चैनल पर प्रसारित होंगे IND vs ZIM के मैच

Advertisement

आपको बता दें कि टीवी पर इंडिया-जिम्बाब्वे सीरीज के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जाएंगे, वहीं अगर क्रिकेट फैंस को ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन्जॉय करनी है तो उन्हें सोनी लीव का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

जी हां, सोनी लीव पर ये मैच फ्री में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में यूजर्स 399 से लेकर 1499 रुपये तक का सब्सक्रिप्शन लेकर ही ये मैच देख पाएंगे। आपको बता दें कि पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मैच हरारे में होंगे और भारतीय समय अनुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे।

सीरीज से पहले ही इंडियन टीम में हुआ बदलाव

ये भी जान लीजिए कि इंडिया-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही इंडियन टीम में बड़े बदलाव हुए हैं। दरअसल, इस सीरीज के लिए संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी चुना गया था, लेकिन वो पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में हर्षित राणा, साई सुदर्शन और जितेश शर्मा को शामिल किया है।

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे की टीम

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, आवेश खान, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), और हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदंडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Advertisement

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 6 जुलाई

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 7 जुलाई

Advertisement

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल – बुधवार, 10 जुलाई

चौथा टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 13 जुलाई

पांचवां टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 14 जुलाई

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार