भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भले ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली हो लेकिन पाकिस्तान की तरफ से एक खिलाड़ी ऐसा है जिसकी बिना ये जीत आसान नहीं थी।

Advertisement

वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी है। अफरीदी ने उस मैच में भारतीय टीम की कमर तोड़ते हुए तीन विकेट चटकाए थे जिसमें टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल और उसके बाद विराट कोहली का भी विकेट शामिल है।

इसी बीच टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार चुने गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बात करते हुए भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हेडन ने कहा है कि शाहीन शाह अफरीदी की गेंद काफी तेज गति की थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेल के आ रहे हैं जहां करीब सारी गेंदें 130 KMPH से आती है।

हेडन ने शाहीन अफरीदी की तारीफ करते हुए कहा," पिछले पांच सप्ताह में देखी गई वो मेरी बेहतरीन दो गेंदें में शामिल थी। रोहित शर्मा को एक तेज तर्रार इनस्विंग यॉर्कर और उनके खिलाफ नई गेंद से ऐसा करना काबिले तारीफ है।"

उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 151 रन बनाए थे और लेकिन पाकिस्तान ने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के दम पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार