India Women vs Australia Women 1st ODI Match Report: मेगन स्कट (Megan Schutt) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार (5 दिसंबर) को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर ही जीत हासिल कर ली। डेब्यू मैच खेल रही ओपनिंग बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने 42 गेंदों में 46 रन, फ़ोबे लिचफ़ील्ड ने 35 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की जीत की राह तैयार कर दी। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिकी। 

भारत के लिए रेणुका ठाकुर सिंह ने 3 विकेट, वहीं प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट हासिल किए। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतयी टीम 34.4 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 23 रन की पारी खेली। इसके अलावा हरलीन देओल ने 19 रन औऱ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन बनाए। टीम की सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुईं। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 89 रन था। फिर अगले 6 विकेट 11 रन के अंदर गिर गए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेगन स्कट ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा किम गार्थ, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और एलान किंग ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

सीरीज का दूसरा वनडे रविवार (8 दिसंबर) को ब्रिस्बेन के इस मैदान पर ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार