अपना डेब्यू मैच खेल रही अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) की शानदार पारी और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार (19 जनवरी) को बफैलो पार्क में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 27 रनों से हरा दिया। बता दें कि इस ट्राई सीरीज में फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले जाएंगे, जिसमें तीसरी टीम वेस्टइंडीज की है। 

Advertisement

भारत के 147 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के पहले 2 विकेट सिर्फ 27 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। सुने लूस औऱ मारिजाने कैप ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकी।  कप्तान लूस ने 29 रन, कैप ने 22 रन, वहीं च्लोए ट्रायॉन ने 26 रन बनाए। 

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, देविका वैद्य ने 2 विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़,स्नेह राणा और राधा यादव ने एक-एक विकेट झटका। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमनजोत कौर ने 30 गेंद में सात चौकों की मददे से नाबाद 41 रन की पारी खेली। यास्तिका भाटिया ने 35 रन और दीप्ति शर्मा ने 33 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने दो, मारिजाने कैप , डेलमी टकर और अयाबोंगा खाका ने एक-एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार