India Women vs Japan Women: भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने शुक्रवार (18 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 (Women's Asian Games 2026) के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान महिला टीम के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
चरणी अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। महिला टी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में लगातार दो पारियों में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है। उन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार दूसरी पारी में चार विकेट लेकर अनिसा मोहम्मद, निदा डार, पूनम यादव, मेगन शट, जेस जॉनसन और एनाबेल सदरलैंड ने यह कारनामा किया था।
इसके अलावा महिला टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में चरणी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गई है। इस साल डेब्यू करने वाली चरणी ने अभी तक 43 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने मैरी बिमेन्यिमाना की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में 43 विकेट लिए थे।
महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा विकेट
56 - थिपचा पुट्टावोंग (THA-W) 2025 में
50 - हेनरीट इशिमवे (RWA-W) 2024 में
43 - श्री चरणी (IND-W) 2026 में
43 - मैरी बिमेन्यिमाना (RWA-W) 2024 में
42 - थिपचा पुट्टावोंग (THA-W) 2026 में
साल 2026 में चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है और 21 टी-20 इंटरनेशनल में 10.93 की औसत और 5.92 की इकॉनमी रेट से 43 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने तीन बार पारी में चार विकेट अपने खाते में डाले हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा दिया। धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां मुकाबला रविवार को बांग्लादेश से होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जापान 19.5 ओवर में 57 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।