भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 478 रन हो गई है। बता दें महिला टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट 410 रन था, जो साल 1998 में श्रीलंका ने कोलंबो में हुए मुकाबले में पाकिस्तान के सामने रखा था। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने पर हरमनप्रीत कौर (44 रन) और पूजा वस्त्राकर (17 रन) नाबाद पवेलियन लौंटी।

Advertisement

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही और शेफाली वर्मा (33 रन) और स्मृति मंधाना (26 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद कोई और बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए अभी तक शार्लेट डीन ने 4 विकेट और सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट लिए।

भारतीय टीम दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन पहली पारी में 428 रन तक हीं पहुंच की। भारत के लिए शुभा सतीश (69), जेमिमा रोड्रिग्स (68), यास्तिका भाटिया (66) और दीप्ति शर्मा (67) ने शानदा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े।

इसके जवाब मे इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 35.3 ओवर में कुल 126 रन पर सिमट गई औऱ भारत ने 292 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के लिए टॉप स्कोरर रही नेट साइवर ब्रंट, जिन्होंने 70 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। टीम की आखिरी पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत के लि शानदार गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 7 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा स्नेह राणा ने 2 विकेट, रेणुका ठाकुर सिंह और पूजा वस्त्राकर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार