India Women vs Australia Women 2nd ODI Match Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 सितंबर को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2022 से अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच कुल आठ वनडे मुकाबले खेले गए हैं जो कि सभी ऑस्ट्रेलिया ने ही जीतकर अपने नाम किए। इतना ही नहीं, मौजूदा ODI सीरीज का पहला मुकाबला भी मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता था। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को पराजित करके सीरीज बराबर कर पाती है या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

Advertisement

IN-W vs AU-W 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 17 सितंबर 2025
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur Pitch Report

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक ही ODI मैच खेला गया है जो कि ऑस्ट्रेलिया वुमेंस ने इंडिया वुमेंस को 44.1 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से हराया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में 94.1 ओवर का खेल हुआ था जिसमें 563 रन बने और 9 विकेट गिरे। 

Advertisement

IN-W vs AU-W ODI Head To Head Record

कुल - 57
भारत - 10
ऑस्ट्रेलिया - 47

IN-W vs AU-W 2nd ODI : Where to Watch?

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

IN-W vs AU-W 2nd ODI: Player to Watch Out For

भारत की टीम से स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया की तो एलिसा हीली, एलिस पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, और अलागा किंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

Advertisement

India Women vs Australia Women 2nd ODI Probable Playing XI

India Women 2nd ODI Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, एन चरणी।

Australia Women 2nd ODI Probable Playing XI: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट।

Advertisement

India Women vs Australia Women Today's Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

IN-W vs AU-W 2nd ODI Match Prediction, IN-W vs AU-W Pitch Report, Today's Match IN-W vs AU-W, IN-W vs AU-W Prediction, IN-W vs AU-W Predicted XIs, Cricket Tips, IN-W vs AU-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India Women vs Australia Women

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार