भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पत्नी और बेटे के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अगस्त्य अपने पिता के सवालों का जवाब देता दिख रहा है।

Advertisement

हार्दिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इस क्लिप में, भारतीय ऑलराउंडर अपने बेटे से सवाल पूछते हैं कि - अगस्त्य कैसे हंसता है? अगस्त्य कैसे रोता है? इस वीडियो की मज़ेदार बात ये है कि जब हार्दिक अपने बेटे से सवाल पूछते हैं तो जूनियर हार्दिक जवाब भी देता है।

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो आईपीएल 2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि मुंबई हार्दिक को बनाए रखता है या उन्हें रिलीज़ करता है।

आपको बता दें कि हार्दिक को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। टी 20 वर्ल्ड कप में हार्दिक की फिटनेस एक प्रमुख मुद्दा थी। उन्होंने भारत के पांच मैचों में से केवल दो में गेंदबाजी की और बल्ले से भी ज्यादा योगदान नहीं दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार