India vs Pakistan Gold Medal Match, Asian Games 2026: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शनिवार (3 अक्टूबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 217.84 की स्ट्राईक रेट से 28 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के जड़े। 

Advertisement

इसके पारी के दौरान अभिषेक ने 2026 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह दूसरी बार है जब उन्होंने एक साल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने 2025 में टी-20 फॉर्मेट में 108 छक्के जड़े थे। 

साल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के वाले दूसरे खिलाड़ी

टी-20 क्रिकेट सबसे कम गेंदों में एक साल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने 2026 में 651 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ आंद्रे रसेल हैं। 

एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम गेंदों में 100 T20 छक्के

589 आंद्रे रसेल (2019)

651 अभिषेक शर्मा (2026)

653 डेवाल्ड ब्रेविस (2025)

724 क्रिस गेल गेल (2016)

728 करनबीर सिंह (2025)

तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 400 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर अभिषेक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अभिषेक ने 3513 गेंदों में 400 टी-20 छक्के पूरे किए हैं। 

सबसे कम गेंदों में 400 T20 छक्के

3027 आंद्रे रसेल

3513 अभिषेक शर्मा

3557 क्रिस गेल

3803 टिम डेविड

3944 कीरोन पोलार्ड

4045 निकोलस पूरन

4072 एविन लुईस

इसके अलावा वह पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी-20 में 400 छक्के लगाए थे। उनसे पहले रोहित शर्मा, क्रिस गेल,संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने ही ऐसा किया था। 

इस लिस्ट में भी आए आगे

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल नॉकआउट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। दूसरी बार यह कारनामा कर उन्होंने रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और ईशान किशन की बराबरी की। 

युवराज की बराबरी

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों में युवराज सिंह के साथ अभिषेक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। युवराज ने 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 7 छक्के जड़े थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार