Australia Women vs India Women 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास मंगलवार (24 फरवरी) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 9.20 बजे से शुरू होगा।
शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ने का मौका
मंधाना ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10182 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 92 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ देंगे।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
मिताली राज- 10868 रन
सुजी बेट्स- 10652 रन
शार्लोट एडवर्ड्स- 10273 रन
स्मृति मंधाना- 10182 रन
सोफी डिवाइन को छोड़ सकती हैं पीछे
मंधाना ने महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका की क्लो ट्रायोन के साथसंयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 74 छक्के जड़े हैं। अगर वो 2 छक्के जड़ लेती हैं महिला वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बैटर की लिस्ट में सोफी डिवाइन (75 छक्के) से आगे निकल जाएंगी।
बता दें कि मंधाना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने 21 पारियों में 48.57 की औसत से 1020 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस सीरीज में तीन पारियों में 64.50 की औसत से 129 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रतीक रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, शैफाली वर्मा, काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा।