India vs Ireland 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि बतौर भारतीय कप्तान अय्यर की यह पहली सीरीज है और उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

रोहित शर्मा को पछाड़ा

Advertisement

सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल कप्तानी डेब्यू के मामले में अय्यर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 31 साल 202 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) को पीछे छोड़ा।

भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी

35 साल 232 दिन - शिखर धवन

33 साल 70 दिन - सूर्यकुमार यादव

Advertisement

31 साल 202 दिन - श्रेयस अय्यर *

30 साल 234 दिन - रोहित शर्मा

30 साल 143 दिन - केएल राहुल

Advertisement

इस लिस्ट में नंबर 1

सबसे ज्यादा टी-20 मैच में कप्तानी करने के बाद भारतीय टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी करने के मामले में अय्यर टॉप पर पहुंच गए हैं। 114 टी-20 मैच में कप्तानी करने के बाद अय्यर ने भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी की है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (80 मैच) के नाम था।

भारत की T20I कप्तानी में डेब्यू के समय सबसे ज़्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

Advertisement

114 श्रेयस अय्यर

80 रोहित शर्मा

72 विराट कोहली

Advertisement

42 केएल राहुल

30 ऋषभ पंत

21 शिखर धवन

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला।

टीमें:

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार