R Ashwin Guard of Honour After Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका देते हुए अचानक से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होते ही अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने तीनों फॉर्मैट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

Advertisement

इससे पहले सोशल मीडिया पर अश्विन के कई इमोशनल वीडियो भी सामने आए। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी दोनों तरफ लाइन में खड़े होते हैं जबकि अश्विन बीच में से मैदान में जाते हैं और जाते हुए रोहित को गले भी लगा लेते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अश्विन ने सीरीज के बीच में संन्यास क्यों लिया ? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है और कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब नहीं दिया। ज्यादातर क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडित उम्मीद कर रहे थे कि अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी खेलेंगे लेकिन उनके एकदम से संन्यास लेने से हर कोई हैरान परेशान हो गया है। हालांकि, उनके संन्यास लेने की वजह क्या है ये शायद अश्विन ही आने वाले समय में बता पाएंगे।

आपको बता दें कि अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने देश के लिए अपने टेस्ट करियर में 537 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए 116 वनडे और 65 टी-20 मैच भी खेले हैं। भारत के लिए वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में अनिल कुबंले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, वर्ल्ड में उनका रैंक टेस्ट क्रिकेट में विकेट चटकाने के बारे में नंबर-7 पर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार