भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद यूजर्स उन्हें शमी के पास वापस लौट जाने की सलाह देने लगे।

Advertisement

एक यूजर ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, मोहम्मद शमी को आपका सपोर्ट चाहिए। ये बकवास पिक अपलोड करने से अच्छा उनका साथ दो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैम गुस्सा छोड़ दो अब शमी भाई के साथ पैचअप कर लो। गलती इंसानों से होती है भगवान या खुदा से नहीं। एक मौका देना चाहिए रिश्ते को।'

Advertisement

एक ने लिखा, 'शमी भाई की बरबादी हो तुम।' बता दें कि भारत को पाकिस्तान के हाथों टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। 

Advertisement

वहीं अगर मोहम्‍मद शमी और हसीन जहां के बीच रिश्तों की बात करें तो पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान दोनों मिले थे। हसीन जहां केकेआर की चीयरलीडर रह चुकी हैं जब शमी केकेआर टीम का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ी और 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी की थी। बाद में दोनों को रिश्तों में खटास आ गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार