अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और विराट कोहली कितने अच्छे दोस्त हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। अब ईशांत ने विराट के साथ अपनी दोस्ती के कई किस्से शेयर किए हैं और उनके साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। ईशांत की विराट के साथ पहली मुलाकात तब हुई थी जब ईशांत अंडर-17 दिल्ली ट्रायल्स के लिए गए थे।

Advertisement

ईशांत ने खुलासा किया कि वो उस समय काफी शर्मीले थे और उन्हें नहीं पता था कि किसी से कैसे बातचीत की शुरुआत करनी है लेकिन जब वो विराट से पहली बार मिले तो विराट ने उन्हें उनके लोअर को लेकर ट्रोल कर दिया। विराट ने पहली ही मुलाकात में ईशांत को कहा था कि भाई अपने साइज का लोअर तो पहन लेता।

Advertisement

बीयर बाइसेप्स के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए ईशांत ने कहा, “मैंने बहुत छोटा लोअर पहना हुआ था और मैं अंडर-17 ट्रायल के लिए गया था। वो (कोहली) पहले दिल्ली के लिए अंडर-15 खेल चुका था। मैंने उसके बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। लोग उसे वीरू कहकर बुलाते थे और वो राजकुमार शर्मा सर की अकादमी से था और उनके खिलाफ एक मैच में उसने मुझे पाटा विकेट पर बहुत मारा था। मैं उस समय तेज़ था लेकिन वेवर्ड था। उस मैच में हार के बाद, किसी तरह मेरा नाम दिल्ली के लिए अंडर-17 ट्रायल के लिए आया। यहीं, पर मेरी विराट से मुलाकात हुई और उन्होंने पहली ही मुलाकात में मुझसे कहा, 'लोअर तो लेले भाई अपने साइज का। मैं उस समय बहुत शर्मीला था और बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करता था।"

इसे अलावा ईशांत ने खेल के बारे में कोहली की समझ पर उनकी बहुत तारीफ की। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, “हम एसएफ गेंद से खेलते थे। वो जानता था कि गेंद को रिवर्स कैसे कराना है। एक गेम में उन्होंने सुनिश्चित किया कि गेंद रिवर्स कराई जाए और मैंने 13 विकेट लिए। उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए।"

Also Read: Live Scorecard

इसके अलावा ईशांत ने विराट का जीवन बदलने में अनुष्का की भूमिका के बारे में भी बात की और कहा, "मैंने उनका वो चरण (गैर-आध्यात्मिक) भी देखा है। लेकिन अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी में काफी शांति लेकर आई हैं। अब, हम आध्यात्मिकता के बारे में बात करते हैं और वो मंदिरों में कैसे जा रहे हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार