भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर खान आईपीएल 2021 से पहले अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ समय बिता रहे हैं। इसी दौरान ये स्टार कपल मंगलवार को बिना किसी को सूचना दिए झारखंड के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा के लिए पहुंचा।

Advertisement

इस बीच ज़हीर और सागरिका ने यहां करीब आधे घंटे तक पूजा- अर्चना की। ये कपल जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंचा तो वहां मौजूद पंडित और श्रद्धालु हैरान रह गए कि देश के सेलिब्रिटी उनके मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। ज़हीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे सुबह करीब 8.30 बजे मंदिर पहुंचे थे।

Advertisement

इस जोड़ी ने करीब 15 मिनट तक मां भगवती की पूजा-अर्चना की। इस बीच उन्होंने स्थानीय पुजारी पोपेश पंडा की सहायता से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद दोनों ने मां छिन्नमस्तिका की आरती भी उतारी। 

मंदिर में समय बिताने के बाद इस कपल ने श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई और कहा कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। ज़हीर ने इस दौरान ये भी बताया कि वो और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम के चलते रांची आए हुए थे और इसी कारण अचानक से बिना किसी सूचना के वो मंदिर में मां के दर्शन करने चले आए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार