कोलंबो, 28 जनवरी - श्रीलंका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक और झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज दुशमंथा चामीरा बाएं टखने में चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

उन्हें ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। वह लाहिरू कुमारा के साथ स्वदेश वापस लौटेंगे। लाहिरू मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका की चयन समिति ने चामिका करुणारत्ने को कुमारा के स्थान पर टीम में चुना है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान जारी कर कहा है कि करुणारत्ने जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। 

चामीरा इस दौरे पर चोटिल हुए श्रीलंका के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले नुवान प्रदीप और कुमारा भी चोटिल हो चुके हैं। 

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी कि चामीरा गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। चामीरा ने 21 ओवरों में 68 रन देकर एक विकेट लिया था। 

आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कैनबरा में शुक्रवार से शुरू होगा। 


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार