23 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के एलिमिनेटर में केकेआर की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
Advertisement
दोनों टीम इस समय एक ही मुहाने पर खड़ी है। ऐसे में आजके मैच में जो भी टीम अच्छा परफॉर्मेंस करने में सफल रहती है उस टीम की जीत होगी।
Advertisement
इसी बीच महान गौतम गंभीर ने आजके मैच को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। गंभीर ने केकेआर को आजके मैच में जीत का हकदार बताया है।
गंभीर ने अपने बयान में कहा कि दिनेश कार्तिक ने कमाल की कप्तानी की है औऱ जिस तरह से उन्होंने कुलदीप यादव और नरेन का इस्तमाल किया है वो शानदार रहा है।
गंभीर ने आगे ये भी कहा कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम होने वाले हैं। गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन उनके फेवरेट खिलाड़ी हैं।
Advertisement