IPL 2020, DC vs MI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम नहीं है। रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं हैं। चयनकर्ताओं द्वारा किए गए इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि रोहित शर्मा को गंभीर चोट लगी है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए अपने कप्तान के वीडियो और फोटो पोस्ट करके चीजों को काफी भ्रमित कर दिया और इस तरह यह धारणा बन गई कि रोहित की चोट इतनी गंभीर नहीं है।

Advertisement

रोहित शर्मा की चोट को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं और अब एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित आईपीएल के शेष मैचों में भाग लेने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। लेकिन रोहित शर्मा की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर टीम को प्रभावित कर सकती है। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस से जुड़े एक सूत्र ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कहा कि, 'भले ही नेट्स में रोहित शर्मा अभ्यास कर रहे हों, लेकिन वह मैदान पर रन लेने में अभी भी कंफर्टेबल नहीं हैं। बल्लेबाजी एक चीज है लेकिन रनिंग अलग बात है।' मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित को बाद की तारीख में भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किए जाने की संभावना काफी कम है। 

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 8 जीत के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। मुंबई इंडियंस के 16 पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कायरन पोलॉर्ड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई की टीम अपने बाकी बचे दो मैचों को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर खत्म करना चाहेगी।    

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार