आईपीएल 2020, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

Advertisement

दिनांक- 19 सितंबर, 2020

Advertisement

समय- 7:30 PM IST

स्थान- शेख जायेद स्टेडियम, आबू धाबी

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू ( Mumbai Indians vs Chennai Super Kings)

आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। दोनों ही टीमें इस लीग के इतिहास की दो सफल टीमें है। जहां मुंबई ने 4 बार खिताब पर कब्जा किया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को ने 3 बार चैंपियन बनी है। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई की टीम ने चेन्नई को हराया था ऐसे में उनका मनोबल काफी ऊंचा होगा। टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और साथ में तेज गेंदबाजी आक्रमण भी काफी शानदार है। पोलार्ड और पांड्या जैसे बड़े ऑलराउंडर मौजूद है। मलिंगा के जाने से तेज गेंदबाजी थोड़ी ढीली पड़ सकती है लेकिन  उनके पास ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल जैसे अच्छे गेंदबाज भी है जो टीम को फायदा पहुचाएंगे।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक से बढ़कर एक अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। इस बार आईपीएल यूएई में हो रहा है तो ऐसे में वहां की पिच पर चेन्नई की स्पिन गेंदबाजी आक्रमण से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Advertisement

इस बार चेन्नई की टीम में बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह मौजूद नहीं है जिसके वजह से इन्हें परेशानी हो सकती है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यह टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। टूर्नामेंट से पहले भले ही टीम में कुछ परेशानियां आयी थी लेकिन शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, जडेजा और खुद कप्तान धोनी की मौजूदगी में यह टीम निखर के बाहर आएगी।

मौसम का हाल

मैच के दिन वहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और बारिश होने की थोड़ी भी संभावना नहीं है। मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है और दोनों टीमों के बीच एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

Advertisement

पिच रिपोर्ट- यहाँ की पिच ज्यादातर धीमी होती है और इससे स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलेगी। अबूधाबी में टी-20 में पहली पारी का औसत स्कोर  137 रनों का है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), क्रिस लिन, ईशान किशन/अनुकूल रॉय, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट/मिशेल मैक्लेनगन,सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान व विकेटकीपर), शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा,पीयूष चावला, सैम कर्रेन/इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

फैंटेसी इलेवन

Advertisement

विकेटकीपर- एम एस धोनी

बल्लेबाज- अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन(उपकप्तान),क्रिस लीन, रोहित शर्मा

ऑलराउंडरर्स- ड्वेन ब्रावो, हार्दिक पांड्या(कप्तान), रविंद्र जडेजा

Advertisement

गेंदबाज- दीपक चाहर, इमरान ताहिर, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार