IPL 2020 RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के 33वें मैच में आज  राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम आमने-सामने है। आरसीबी और राजस्थान के बीच यह मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले राजस्थान टीम की तरफ से आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डी विलियर्स को एक मजेदार ऑफर दिया गया है।  

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कोहली-डी विलियर्स को ऑफर देते हुए लिखा, ' हम डेजर्ट सफारी के 2 पास विराट कोहली और एबी डी विलियर्स को दे रहे हैं। यह ऑफर आज दोपहर 3.30 बजे से 7.70 बजे तक के लिए मान्य होगा।' राजस्थान रॉयल्स की तरफ से किए गए इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे हैरानी होगी की ऐसा करने के बाद भी राजस्थान टीम इस मैच को जीत पाएगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'राजस्थान रॉयल्स आप थोड़ा सा सावधान रहें। कोहली- डी विलियर्स आसानी से 7 बजे से पहले मैच खत्म कर सकते हैं और आपका प्रस्ताव ले सकते हैं। ऐसे में आपको दोनों जगह हार का सामना करना पड़ेगा। मैच में भी और शर्त में भी।'

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अंकतालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम 8 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार