IPL 2021: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम शायद मिचेल स्टार्क को नहीं खरीद पाए भले ही वह उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की भरपूर कोशिश ही क्यों न करें।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के पास 15 करोड़ के आसपास की धनरााशि शेष है और उनके चार विदेशी स्लॉट खाली हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यू्ट्यूब चैनल पर कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने अपना पूरा तेज गेंदबाजी आक्रमण बदल दिया है। मलिंगा रिटायर हो गए हैं, उन्होंने पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल और मिशेल मैक्लेनाघन को भी रिलीज कर दिया है।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'मुंबई की टीम को अब कम से कम दो विदेशी तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी। उनके पास बोल्ट का बैकअप नहीं है और उनके पास एक तेज गेंदबाज का स्थान खाली है। अगर मुंबई की टीम में मिचेल स्टार्क 8-10 करोड़ रुपये में आते हैं, तो बुमराह और स्टार्क एक शानदार जोड़ी होगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस मिचेल स्टार्क को खरीद पाएगी क्योंकि मुंबई के पास 15 करोड़ के आस-पास की धनरााशि बची हुई है।'

बता दें किआईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी  18 फरवरी को होनी है। मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई की टीम चाहेगी कि इस नीलामी के दौरान वह कुछ प्रमुख गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल करे और टीम को मजबूती दे सके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार