IPL 2021: आईपीएल के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन हो या फिर मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में अक्सर एक लड़की स्पॉट की जाती है जिसको लेकर फैंस के मन में कई सवाल रहते हैं। सनराईजर्स हैदराबाद टीम को सपोर्ट एंड चीयर करने वाली लड़की का नाम काव्या मारन है और वह बिजनेसमेन कलनिधि मारन की बेटी हैं।

Advertisement

कलानिधि मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक हैं, जो एशिया की सबसे अधिक लाभदायक मीडिया कंपनियों में से एक है। वहीं अगर उनकी 29 साल की बेटी काव्या मारन के बारे में बात करें तो वह चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से ग्रेजुएट हैं इसके अलावा खबरों की मानें तो उन्होंने न्यूयॉर्क लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिजनेस से MBA की पढ़ाई की हुई है। 

Advertisement

काव्या मारन वर्तमान में सनराईजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं और देश की सबसे ज्यादा सैलरीपेड वुमेंस में से एक हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है यही वजह है कि टीम के अहम फैसलों में अक्सर वह शामिल होती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। SRH की टीम में  काव्या मारन रणनीति बनाने में मुख्य भूमिका अदा करती हैं। काव्या मारन को नीलामी के समय खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए देखा गया उससे यह साफ होता है कि खिलाड़ियों के चयन में उनकी मुख्य भूमिका है।

एसआरएच की सीईओ काव्या मारन काफी एक्टिव भी हैं यही वजह है कि अपनी पढाई के ठीक बाद ही उन्होंने अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। उनके पिता को भी कई मौकों पर बेटी की तारीफ करते हुए देखा जा चुका है। काव्या मारन के पिता कलनिधि मारन भारत में 32 चैनल्स एवं 45 एफएम रेडियो स्टेशन के ओनर भी हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार