आईपीएल सस्पेंड होने के बाद विदशी खिलाड़ियों का अपने घर जाने का सिलसिला जारी है। कई खिलाड़ी अपने देश पहुंच चुके है और कुछ अभी भी भारत में ही है जो धीरी-धीरे सुविधा को देखते हुए वतन वापसी कर रहे हैं। 

Advertisement

लेकिन इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक चौंकाने वाली खबर आई है। आईपीएल 2021 में केकआर की टीम में शामिल न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सिफर्ट अपने घर जाने की तैयारी में थे लेकिन अंतिम वक्त पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया जिसके कारण अब वो अपने देश के लिए उड़ान नहीं भर रहे है। अंत समय में उनका पीसीआर टेस्ट हुआ जिसमें वो फेल हो गए और अब वो क्वारंटाइन में रहेंगे।

Advertisement

एक बार जब सिफर्ट का रिपोर्ट नेगेटिव आएगा तभी उन्हें अपने देश जाने की अनुमति मिलेगी। खबरों के माने तो इस कीवी बल्लेबाज को जल्द से जल्द चेन्नई ट्रांसफर किया जाएगा। चेन्नई में सिफर्ट में का इलाज उसी हॉस्पिटल में किया जाएगा जहां कुछ दिनों पहले पिछले एक सप्ताह से सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी भर्ती थे।

एक अधिकारी ने बयान देते हुए कहा," टिम के बारे में ऐसा जानकर बहुत दुख हुआ। हम अपनी तरफ से उनके लिए सब चीज करेंगे और आशा करते है कि वो जल्द से जल्द नेगेटिव पाए जाएं और फिर वो ठीक होकर अपने घर वापस लौटे।"

दो चार्टर्ड फ्लाइट जो न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को उनके देश वापस लेकर जा रही है उनमें से एक वापस भारत आ चुकी है। दूसरी फ्लाइट आज शाम में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार