IPL 2021: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपने ताबड़तोड़ खेल से सभी का दिल जीत लिया है। जडेजा ने पारी के 20वें और हर्षल पटेल के चौथे ओवर में कुल 37 रन बनाकर इस बात को साबित कर दिया है कि क्यों उनकी गिनती विश्व क्रिकेट के टॉप ऑलराउंडरों में होती है।

Advertisement

बल्लेबाजी के दौरान जडेजा पूरी तरह से लय में थे लेकिन इस बात पर बहुत कम लोगों की नजर गई कि जब जडेजा हर्षल पटेल की धुनाई कर रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी और बेटी उनका हौसला बढ़ा रहे थे। जडेजा को छक्के मारता देखकर उनकी पत्नी रीवा के चेहरे की खुसी देखने लायक थी।

Advertisement

रीवा अपनी सोती बच्ची को सीने से लगाकर जडेजा की पारी का आनंद ले रही थीं। वहीं जडेजा को भी फिफ्टी करने के बाद स्टेंड में बैठीं अपनी पत्नी और बच्ची की ओर मुस्कुरा कर देखते हुए स्पॉट किया गया था। रीवा ने जडेजा की तरह ही एक हाथ से तलवारबाजी दिखाने की कोशिश भी की थी।

बता दें कि रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्‍के लगाए जिसमें तीसरी गेंद नो बॉल थी। चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने 2 रन लिया पांचवी गेंद पर फिर छक्का और छठी गेंद पर चौका जड़कर जडेजा ने अंतिम ओवर में 37 रन बटोर लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार