IPL 2021: आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की सेना ने हैदराबाद को 6 रनों से हरा दिया। इस मैच के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। विराट को जीत के बाद आरसीबी के ड्रेंसिग रूम में खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया था।

Advertisement

विराट कोहली काफी खुश थे और उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही थी। विराट ने ड्रेसिंग रूम में एंट्री करते ही खिलाड़ियों को चीयर करने का काम किया उसके बाद उन्हें मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल के गले लगते हुए भी देखा गया। विराट, मैक्सवैल को उनकी शानदार पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं, 'अभी ऐसी पारी और आनी है यह तो बस शुरुआत है।'

Advertisement

आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 143.9 की स्ट्राइक रेट से 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे। मैक्सवैल की पारी के बदौलत आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 149 रनों का स्कोर बनाया था।

हैदराबाद की टीम शुरुआत से इस मैच में काफी मजबूत नजर आ रही थी और 13 ओवर तक उसने 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन भी बना लिए थे। हैदराबाद के लिए आखिरी पांच ओवर अच्छे नहीं रहे और वह इस जीते जिताए मुकाबले को हार गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार