आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। सोमवार को यानी 20 सितंबर को विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक ट्विट शेयर किया जिससे ये पता चलता है कि केकेआर के खिलाफ होने वाले उस मैच में आरसीबी की टीम ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

इससे पहले भी आरसीबी की टीम हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है। इस बार ब्लू जर्सी का कारण ये है कि आरसीबी की टीम कोविड के दौरान सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को उनके साहस और  लगातार लोगों की सेवा के लिए सम्मान देने वाली है।

आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कोविड वॉरियर्स के लिए एक खास मैसेज लिखा और साथ में एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में टीम के कप्तान विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, हर्षल पटेल, देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, सचिन बेबी और पवन देशपांडे हैं।

आईपीएल 2021 के पहले चरण में अगर प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी को देखें तो वह दिल्ली और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार