आईपीएल के 22वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स से हुआ जहां आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर एक रन से हरा दिया।

Advertisement

इस हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को उनकी कप्तानी के लिए फटकार लगाई है।

Advertisement

सहवाग विकेटीकपर बल्लेबाज पंत से उनके द्वारा टीम के सभी गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं करने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि वो पंत को उनकी कप्तानी के लिए 10 में से 5 नंबर भी नहीं देंगे।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा,"मैं उनकी कप्तानी के लिए 10 में से 5 नंबर भी नहीं दूंगा क्योंकि आप ऐसा गलती नहीं कर सकते। अगर आपका मुख्य गेंदबाज ही गेंदबाजी नहीं कर रहा है तो आपके सोच में कुछ कमी है। और यही कप्तानी होती है कि आपकों सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। एक कप्तान मैच के हालात के हिसाब से गेंदबाजों का इस्तेमाल करता है।"

आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि आपकों यह चीज सीखनी होती है वरना आप किसी को भी गेंद थमा देते हो। अगर ऋषभ पंत को अच्छा कप्तान बनना है तो छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना चाहिए। सहवाग ने फिर कहा कि वो पंत की कप्तानी को 10 में से 3 अंक देते है। 

 172 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। तब टीम के लिए दोनों क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाज ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर मौजूद थे। लेकिन मोहम्मद सिराज की सटीक गेंदों के सामने वो बड़ा शॉट नहीं खेल पाए और मैच का गवां दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार