यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बुरी खबर आई है।

Advertisement

केन विलियमसन की कप्तानी में खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड बायोबबल से बाहर जा रहे हैं जिसके बाद वो अपने देश के लिए उड़ान भरेंगे। कारण यह है कि उनके पिता की अचानक मौत हो गई जिसके बाद वो आईपीएल को बीच में ही छोड़कर अपने देश वापस जा रहे हैं।

Advertisement

इस खबर की घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए हुई। रदरफोर्ड को इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह शामिल किया था।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में रदरफोर्ड अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे और उन्हें शायद हैदराबाद की टीम से खेलने का मौका भी मिलता। शेरफेन रदरफोर्ड इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार