IPL 2021, SRH vs CSK: चैन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला। आईपीएल सीजन 2021 के बाकी मैचों की तरह इस बार भी हैदराबाद के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए और पूरे मैच को उबाऊ बनाए रखा। हालांकि, मैच के दौरान सुरेश रैना ने अपनी स्किल जरूर दिखाई।

Advertisement

सुरेश रैना ने बल्ले और गेंद से नहीं बल्कि अपने फुटबॉल कौशल से फैंस का ध्यान खींचा है। यह घटना हैदराबाद की बल्लेबाजी के दूसरे ओवर के दौरान देखने को मिली जब सुरेश रैना ने गेंद को अपने हाथ से नहीं बल्कि पैर से पकड़कर हवा में उछाला और कैच लपक लिया। रैना की फुटबॉल स्किल्स काफी मजेदार थी।

Advertisement

एक पल के लिए सुरेश रैना के पास में खड़े मोईन अली को लगा कि रैना गेंद हाथ से पकड़कर उन्हें देने वाले हैं। लेकिन यह सबकुच मोईन अली के लिए भी काफी हैरानी भरा था। फिलहाल इस वीडियो क्लिप को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि चैन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में सबसे नीचे है। 

खेल की बात करें तो सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। SRH ने 20 ओवर के अपने आवंटित कोटे में 134/7 पोस्ट किया। राशिद खान ने 13 गेंदों में 2 चौकों सहित 17 रन बनाए। ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन दिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार