आईपीएल 2021 में ग्लैमर का तड़का लगा रहीं 'क्रिकेट लाइव' शो में नजर आने वालीं एंकर को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं। स्टार स्पोर्ट्स के लिए टीवी पर आईपीएल 2021 में बतौर एंकर नजर आने वाली बला की खूबसूरत लड़की का नाम तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे तान्या पुरोहित से जुड़ी वो बातें जो बेहद कम लोग जानते हैं।

Advertisement

तान्या पुरोहित मूल रूप से उत्तराखंड के शहर श्रीनगर की निवासी हैं फिलहाल वह अपने काम के चलते मायानगरी मुंबई में रहती हैं। गढ़वाल यूनिवर्सिटी से तान्या पुरोहित ने मास कम्यूनिकेशन में एमए किया हुआ है।

Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म NH 10 में तान्या पुरोहित नजर आ चुकी हैं। NH 10 फिल्म में तान्या पुरोहित ने मंजू का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें टेररिस्ट अटैक-ब्योंड बाउंड्री व कमांडो जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

तान्या पुरोहित के पिता डा.डीआर पुरोहित गढ़वाल विवि के रिटायर्ड अंग्रेजी प्रोफेसर हैं और संस्कृति विशेषज्ञ भी हैं। तान्या पुरोहित ने मशहूर टीवी एंकर दीपक डोभाल से शादी की है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार