आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज(19 सितंबर) से हो रही है जहां गति विजेता मुंबई इंडियंस की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए आईपीएल की उन टीमों का नाम बताया है जो 2019 में चैंपियन बन सकती है।

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विजेता बनने की प्रबल दावेदार है। इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी लिया है और कहा है कि इस टीम के भी जीतने की अधिक संभावना है।

इस दौरान सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बात किया और कहा कि ये भले ही 2021 के सीजन में अच्छा कर रही हो लेकिन यूएई की पिचों पर उनकी बल्लेबाजी थोड़ा सुस्त पड़ जाती है।

वीरेंद्र सहवाग ने बात करते हुए कहा," दूसरे हाफ के दुबई और अबू धाबी में होने से मुंबई और दिल्ली की टीम फेवरेट होगी और कही ना कही पांच बार की चैंपियन मुंबई रेस में थोड़ा आगे ही है। पहले हाफ में भारतीय पिचों पर चेन्नई का औसत स्कोर 201 था लेकिन जब यूएई की बात होती है तो चेन्नई की बल्लेबाजी में वो दम नहीं दिखता। अगर मुझे एक टीम को चुनना होगा तो मैं मुंबई के साथ जाऊंगा।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार