रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में क्रिकेट के निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) को लगता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से जल्द ही एक बड़ी पारी आने वाली है। उन्होंने कहा कि कोहली का आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म जारी है, लेकिन तकनीकी रूप से वह अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं। 

Advertisement

शुक्रवार को 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक अच्छी शुरुआत को भुनाने में नाकाम रहे और चौथे ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

हेसन ने कहा, "कोहली आरसीबी के लिए बेस्ट खिलाड़ी हैं। वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। हां, इस सीजन में उन्होंने पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। वह पंजाब के खिलाफ मैच में अच्छी शुरुआत की। लेकिन वह अपनी पारी को आगे बढ़ाने में नाकाम रहे।"

हेसन ने कहा कि कोहली बदकिस्मत रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह गलत तरीकों से आउट हो रहे हैं और यहीं कारण है कि हम 54 रन से हार गए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार