आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और फाफ डु प्लेसिस के गेंदबाज़ों ने उनके इस फैसले को बिल्कुल सही भी साबित किया। राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल दूसरे ही ओवर में डेविड विली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और ऐसा लगा कि आज राजस्थान के लिए राह बिल्कुल भी आान इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए आए देवदत्त पड्डिकल, जो पिछले कुछ सीज़न से आरसीबी के लिए खेले थे।

Advertisement

फैंस ये देखने के लिए बेताब थे कि पड्डिकल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि, फैंस को पड्डिकल के इरादे देखने के लिए ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि पड्डिकल ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का इतना स्टाइलिश था कि मोहम्मद सिराज गेंद को बाउंड्री के पार जाते हुए निहारते ही दिखे।

Advertisement

पड्डिकल ने इस छक्के समेत 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहली बार खेल रहे पड्डिकल ने 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को खराब शुरुआत से उबारा। हालांकि, वो अपना अर्द्धशतक पूरा नहीं कर सके और हर्षल पटेल की गेंद पर विराट कोहली द्वारा कैच आउट हो गए।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो अगर राजस्थान की टीम ने इस मैच में भी जीत हासिल कर ली तो उनकी इस सीज़न में जीत की हैट्रिक पूरी हो जाएगी और वो अंक तालिका में अपनी नंबर वन की पोजिशन पर बरकरार रहेंगे। जबकि आरसीबी की बात करें तो उनके लिए भी ये मैच जीतना काफी जरूरी होगा क्योंकि फाफ डु प्लेसिस की टीम अभी तक खेले गए दो मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ सातवें स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार