IPL 2022 KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 8वां मैच खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स के प्लेइंग इलेवन में दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हुई है। कगिसो रबाडा का ये पंजाब किंग्स के लिए पहला मैच होगा।

Advertisement

वहीं केकेआर की टीम की प्लेइंग इलेवन में शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। केकेआर और पंजाब की टीम इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है।

वहीं अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो श्रेयस अय्यर की टीम केकेआर को अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 3 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), शिवम मावी, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार, संदीप शर्मा, राहुल चाहर।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार