IPL 2022: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ टीम के नाम का हुआ ऐलान, धोनी की पुरानी टीम की आई याद

Updated: Mon, Jan 24 2022 22:13 IST
IPL 2022 Lucknow Super Giants is the name of the Lucknow franchise (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपनी टीम का नाम लखनऊ सुपरजाएंट्स (Lucknow Super Giants) रखा है। फ्रेंजाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार (24 जनवरी) को टीम के नाम की घोषणा की। 

बता दें कि फ्रेंचाइजी ने टीम के नाम के लिए नाम बनाओ नाम कमाओ कॉनटेस्ट रखा था, जिसमें फैंस से टीम के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे। संजीव गोयनका के अनुसार इसके लिए लाखों फैंस ने सुझाव भेजे, जिसके आधार पर टीम का नाम लखनऊ सुपरजाएंट्स रखा गया है। 

बता दें कि दो सीजन आईपीएल का हिस्सा रही पुणे की टीम का नाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स था। जिसका मालिकाना हक संजीव गोयनका ग्रुप के पास ही था। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शमुार धोनी पुणे की टीम का हिस्सा थे। अब लखनऊ टीम के नाम भी सुपजाएंट्स जुड़ा है

फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने राहुल को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया है और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 2018 के मेगा ऑक्शन से पहले  विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और अनकैप्ड बिश्नोई को 4 करोड़ रुपसे में अपने साथ जोड़ा है।  राहुल और बिश्नोई पिछले सीजन पंजाब किंग्स का, वहीं स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें