आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में एक बार फिर से डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला चला लेकिन जब लग रहा था कि वो एक बार फिर से विरोधी टीम से मैच छीन ले जाएंगे तभी आवेश खान ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। ब्रेविस ने आवेश खान की गेंद पर आउट होने से पहले उस ओवर में लगातार दो चौके भी लगाए थे लेकिन आखिरकार इस लड़ाई में आवेश की जीत हुई।

Advertisement

आउट होने से पहले ब्रेविस ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन बना दिए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी शामिल था। हालांकि, वो जिस गेंद पर आउट हुए उस पर भी चौका लग सकता था लेकिन आवेश की फुलटॉस पर वो दीपक हुड्डा को आसान सा कैच थमा बैठे और जैसे ही दो चौके खाने के बाद आवेश ने ब्रेविस को पवेलियन भेजा, वैसे ही वो शेर की तरह दहाड़ते दिखे।

Advertisement

मानो आवेश की ये दहाड़ कह रही थी कि ये जंग वो जीत चुके हैं। इन दोनों के बीच इस टकराव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा ने टीम को खराब शुरुआत दी और वो सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद ईशान किशन से मुंबई को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी टी-20 फॉर्मैट में एक टेस्ट पारी खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन ने 17 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 13 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट जो 76 का था, उनकी टीम के लिए मुसीबत बन गया और आखिरकार मुंबई की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार