MI vs LSG IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2022 का 37वां मैच खेला गया। लखनऊ की पारी के दूसरे ओवर के दौरान मैदान पर एक अनहोनी होने से बची। रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen)  से दूसरा ओवर करवाने का फैसला किया।

Advertisement

ऋतिक शौकीन बल्लेबाज केएल राहुल पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करते हुए नजर आए। इसी प्रयास में वो अपने ही टीम के विकेटकीपर ईशान किशन को चोटिल करने से बाल-बाल बचे थे। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने ऋतिक शौकीन के हाथ में ही शॉट खेला। ऋतिक शौकीन ने गेंद को पकड़ते ही तुरंत केएल राहुल को आउट करने के लिए विकेटकीपर की दिशा में गेंद थ्रो की।

Advertisement

ऋतिक शौकीन ने थ्रो काफी तेजी से फेंका था जिसे कैरी करने के चक्कर में ईशान किशन अपनी उगलिंयों को चोटिल कर बैठते हैं। ईशान किशन को दर्द से कराहते हुए भी देखा गया। कुछ देर के लिए मैच भी रुका लेकिन, बाद में ईशान किशन के राहत में आने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। शुक्र ये था कि ईशान किशन को ज्यादा चोट नहीं लगी वरना ऋतिक शौकीन की इस गलती के कारण किशन आईपीएल 2022 से भी बाहर हो सकते थे।

इससे पहले मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के नाबाद 103 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना दूसरा शतक जड़ा। 

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीकठाक रही लेकिन, कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में कामयाब ना हो सका। मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पावरप्ले में 43 रन बने और एक भी विकेट नहीं गिरा। लेकिन, इसके बाद मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार