आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में राजस्थान की पारी डगमगाती हुई नज़र आ रही थी लेकिन इस टूर्नामेंट में पहली बार रियान पराग ने अपनी बल्लेबाज़ी से अपनी टीम की नाव डूबने से बचा ली। रियान पराग के अर्द्धशतक की बदौलत राजस्थान की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

पराग ने अंत तक नाबाद रहते हुए 31 गेंदों में 56 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 लंबे छक्के भी देखने को मिले। आखिरी ओवर में पराग ने मैच का रुख ही पलट दिया और हर्षल पटेल के ओवर में दो छक्के और 1 चौका लगाते हुए मूमेंटम राजस्थान की ओर मोड़ दिया। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर रियान पराग ट्रेंड करने लगे।

Advertisement

फैंस रियान की इस पारी के बाद उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कहीं न कहीं रियान ने ये दिखा दिया कि वो एक फूंका हुआ कारतूस नहीं हैं बल्कि अभी भी उनमें बारूद बाकी है और राजस्थान की टीम ने उन पर विश्वास करके कोई गलती नहीं की है। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पराग आने वाले कुछ मुकाबलों में इस प्रदर्शन को जारी रख पाएंगे या नहीं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो 145 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को एक बार फिर खराब शुरुआत मिली। इस मैच में विराट कोहली ओपनिंग करने के लिए उतरे लेकिन पोजिशन बदलने के बावजूद उनकी किस्मत नहीं बदली और वो प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रियान पराग के हाथों ही कैच आउट होकर चलते बने। दो गोल्डन डक बनाने के बाद विराट ने राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार