IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। विराट कोहली ने एक एक करके सभी गुजराती गेंदबाजों की खबर ली। वहीं रन चुराने के चक्कर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज साई किशोर से उनकी टक्कर हो गई जिसमें घायल होने से साई किशोर और विराट कोहली दोनों बाल-बाल बचे थे।

Advertisement

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेंदबाज साई किशोर की गेंद को खेलते ही विराट कोहली ने रन के लिए दौड़ लगा दी। रन लेते वक्त विराट कोहली इस बात से वाकिफ थे कि फील्डर उन्हें रनआउट करने की कोशिश करेगा जिसके चलते विराट कोहली बैल की तरह सिर नीचे करके तेज रफ्तार से दौड़ लगा रहे थे।

Advertisement

विराट कोहली काफी तेज दौड़ रहे थे वहीं गेंद को कलेक्ट करने के लिए साई किशोर विकेट पर ही मौजूद थे। साई किशोर गेंद को कलेक्ट कर पाते कि इतने में विराट कोहली सीधा साई किशोर से टकरा जाते हैं और दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर जाते हैं। दोनों खिलाड़ी इस दुर्घटना में चोटिल हो सकते थे लेकिन, शुक्र है कि दोनों खिलाड़ियों को कुछ नहीं हुआ।

वहीं अगर मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। बैंगलोर के लिए लंबे समय बाद विराट कोहली बल्ले से गरजे और राशिद खान की गेंद पर आउट होने से पहले 73 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार