IPL 2023: लिविंगस्टोन की पारी गई बेकार, दिल्ली ने पंजाब को 15 रनों से हराया

Updated: Wed, May 17 2023 23:42 IST
IPL 2023: लिविंगस्टोन की पारी गई बेकार, रूसो के अर्धशतक से दिल्ली ने पंजाब को 15 रनों से हराया (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राइली रूसो (Rilee Rossouw) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नाथन एलिस की जगह प्रभसिमरन को खिलाया। वहीं दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह मुकेश कुमार को खिलाया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा राइली रूसो ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

रूसो ने शॉ के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 (28) रन की साझेदारी की। वहीं डेविड वॉर्नर ने 31 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। शॉ और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 94 (62) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। रूसो ने फिलिप सॉल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 65*(30) रन की साझेदारी निभाई जिस वजह से दिल्ली 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। सॉल्ट ने 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26* रन बनाये। पंजाब की तरफ से 2 विकेट सैम कुरेन ने लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियाम लिविंगस्टोन के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 5 चौको और 9 छक्कों की मदद से 94 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अथर्व तायदे ने 42 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद वो रिटायर्ड आउट हो गए। लिविंगस्टोन ने उनके साथ 78 (50) रन की साझेदारी निभाई। पंजाब को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 33 रन चाहिए थे। दिल्ली की तरफ से 2-2 विकेट ईशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया ने लिए। वहीं एक-एक विकेट खलील अहमद और अक्षर पटेल को मिला। लिविंगस्टोन का 3 रन के स्कोर पर नॉर्खिया ने कैच छोड़ दिया था। 

टीमें 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कागिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, सरफराज खान

Also Read: IPL T20 Points Table

पंजाब किंग्स के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन, मोहित राठी

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें