आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 साल के डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। ये इस सीजन की सबसे तेज गेंद है। इस तेज गति से अच्छी गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी। लखनऊ ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केएल राहुल की जगह नवीन-उल-हक को खिलाया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया। 

Advertisement

12वें ओवर की पहली गेंद डेब्यूटेंट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्होंने दूसरी गेंद 149 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली। तीसरी गेंद 141 और चौथी गेंद 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। 5वीं गेंद 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। छठी गेंद 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। डेब्यूटेंट गेंदबाज ने इस मैच में 4 ओवर के अपने कोटे में 27 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किये। उन्होंने अपने पूरे 4 ओवर के स्पैल में 140+ की गति से गेंदबाजी की। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन ने 21 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने 19 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। डी कॉक और पूरन ने चौथे विकेट के लिए 47 (27) रन जोड़े। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। 2 विकेट अर्शदीप सिंह के खाते में गए। एक-एक विकेट कागिसो रबाडा और राहुल चाहर लेने में सफल रहे। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ। 

Also Read: Live Score

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार