आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और पीयूष चावला (Piyush Chawla) की शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर एक विकेट खोकर 56 रन था। हालांकि इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वापसी की। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा की जगह सनवीर सिंह की खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 15 गेंद में 2 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। मार्को यानसेन ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन अपने नाम किये। 

Advertisement

अभिषेक ने 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 56 (37) रन की साझेदारी की। हेड इस साझेदारी में ज्यादा आक्रामक रहे। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला के खाते में गए। जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को यानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड। 

Advertisement

Also Read: Live Score

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार