आईपीएल 2024 के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच रोहित का आईपीएल में 200वां मैच है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं हैदराबाद ने दो बदलाव किये है। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। 

Advertisement

मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यह अच्छा ट्रैक लग रहा है, पिछले गेम में हम मजबूत थे। ठीक से योजना नहीं बनाई, जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा। अभी 13 मैच बाकी हैं, हमें सही चीजें करते रहने की जरूरत है। हम पॉजिटिव हैं और चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। बस सभी खिलाड़ियों के साथ समय बिताने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें बेहतर तरीके से जानना। टीम में एक बदलाव किया है, ल्यूक वुड की जगह गया।

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, "अच्छा विकेट लग रहा है. ज्यादा परेशान नहीं। यह कठिन टूर्नामेंट है, क्राउड और हालात से मदद मिलेगी। टीम में कुछ बदलाव हुए है। मार्को यानसेन की जगह ट्रैविस हेड की वापसी हुई है। नटराजन चोटिल है इसलिए उनकी जगह जयदेव उनादकट आये है।"

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव। 

Advertisement

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार